बीस लाख रूपये के नकली नोट बरामद

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ढोंगी बाबा के पास से पुलिस ने करीब बीस लाख रुपये के नकली नोट जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगुणा से बताया कि जबलपुर के लम्हेटा घाट निवासी कृष्ण कुमार नामदेव को पूजा पाठ करके रुपये दस गुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में हनुमानताल थाना क्षेत्र में महिलाओं को झांसा देकर जमीन में गढ़ा धन निकालने के लिए घर में पूजा पाठ करके ढोंग करते हुए एक पीतल का लोटा निकाल दिखाया जिसमें नकली जेवरात और असली जेवरात रखा था।

तब इसे गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्र में पर इस प्रकार के कृत्य किये है। इसके खिलाफ कई थानों पर प्रकरण दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बीस लाख रुपये की नकली नोट सहित, सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.