After Header-1

वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

नैनीताल। पिथौरागढ़ में देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती देर रात स्कॉर्पियो वाहन चंडाक क्षेत्र में वरदानी माता मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पिथौरागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान भुवन गुंज्याल निवासी तिलडूंगरी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे से पहले भुवन गुंज्याल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.