सुबह-सुबह चोरी करता कैमरे में कैद हुआ चोर

नैनीताल। नगर के तल्लीताल- हरिनगर क्षेत्र में सुबह-सुबह एक चोर एक दुकान के आगे रखी क्रेट से दूध के चार पैकेटों की चोरी करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। बताया गया है कि नगर के हरिनगर क्षेत्र में कई दिनों से दुकानों के बाहर रखे दूध की चोरी हो जा रही थी।

तीन चार दिनों से रोज यहां कई दुकानों से रोज दूध चोरी हो रहा था। इधर शनिवार सुबह करीब छह बजकर 37 मिनट पर चोर एक दुकान में सीसीटीवी लगे होने की जानकारी से अन्जान फिर से दूध चोरी कर रहा था, तभी वह कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोर की पहचान ऐसी गतिविधियों से निजात दिलाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि नगर में सुबह-सुबह दुकानों पर दूध के साथ ही अन्य बड़े सामानों की आपूर्ति होती है। आपूर्तिकर्ता के श्रमिक, नेपाली मजदूर सुबह तडक़े दुकानों के बाहर इन सामानों को पहुंचा जाते हैं, और दुकान चाहे जितनी देरी में भी खुले, सामान सामान्यतया सुरक्षित मिलता है। लेंकिन अब चोरी की घटनाएं सुनाई देने लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.