After Header-1

राजनाथ से मिले डॉ निशंक

नयी दिल्ली ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी को भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों की समस्याएं एवं हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की समस्याओं अवगत करवाया ।

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी पुस्तक (शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण ‘नई शिक्षा नीति -2020’) सप्रेम भेंट की।

क्लेमेनटाउन कैन्ट बोर्ड के सभी 7 वार्डों में प्रस्तावित सीवर लाइन बिछाने के लिए वित्तीय स्वीकृति की बात कही। साथ ही वार्ड 6 और वार्ड 7 से भवन निर्माण से प्रतिबंध हटाने के लिए भी बात की और क्लेमेनटाउन में पूर्व सैनिकों के लिये ई सी एच एस पोलीक्लीनिक खोलने पर भी बात की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.