After Header-1

मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने की आत्महत्या

300×250 ADS-1

देहरादून। इस वक्त की एक बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है।

बताया जा रहा है कि युवती रुद्रप्रयाग की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था।

300×600 ADS-2

युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी।

24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.