After Header-1

भाजपा के पक्ष में उपचुनाव का परिणाम

300×250 ADS-1

नईदिल्ली। देश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी कुल मिलाकर भाजपा के पक्ष में ही रहा है। इस बार के उपचुनाव में भाजपा ने उन इलाकों से भी जीत हासिल की है, जहां विपक्ष मजबूत था। सात में से चार सीटों पर भाजपा की जीत की घोषणा हो चुकी है।
घोषित परिणामों के मुताबिक बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उप चुनाव जीत गई हैं । राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं।

300×600 ADS-2

वहीं, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का रहा। मतगणना के किसी चक्र में कभी भाजपा तो कभी राजद के उम्मीदवार आगे हो जाते थे लेकिन अंतिम चक्र मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।
दोनों सीटों पर हुए इस उपचुनाव में राजद और भाजपा ने अपनी-अपनी सीटों को बरकरार रखा है। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह और मोकामा से राजद के अनंत सिंह निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष सुभाष सिंह की असमय मृत्यु होने और अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण सीट रिक्त हो गई, जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराया गया। श्रीमती कुसुम देवी स्व. सुभाष सिंह की और श्रीमती नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार कमल खिला है जहां इसके उम्मीदवार भव्य बिश्नोई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जय प्रकाश को 15740 मतों के अंतर से पराजित कर पहली बार विधानसभा में पहुंच गये हैं। श्री बिश्नोई को 67492 तथा जय प्रकाश को 51752 मत मिले। इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के कुरड़ा राम नम्बरदार को 5248 और आम आदमी पार्टी(आप) के सतेंद्र ंिसह को 3420 मत मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.