After Header-1

 केंद्र सरकार के कार्यालयों से निकला 254 करोड़ का कबाड़

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कार्यालयों में गांधी जयंती से शुरू किए गए विशेष स्वच्छता अभियान में अब तक ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक का कबाड़ निकला जा चुका है और 37 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह खाली हुई है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

कार्मिक एवं लोक शिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार तीन सप्ताह की छोटी अवधि के दौरान कबाड़ के निपटान से अब तक 254 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। इसके साथ ही कार्यालयों से 37.19 लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है जो कबाड़ और कचरे से घिरी थी।

बयान के मुताबिक केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की है। इस दौरान तीन सप्ताह में महत्वपूर्ण प्रगति दिखी है। स्वच्छता अभियान को 68,363 अभियान स्थलों पर सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान भी एक संपूर्ण सरकार और संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का प्रमाण है, जिसने आखिरकार एक देशव्यापी जन आंदोलन का रूप प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने बताया है कि इस अवधि के दौरान 40 लाख फाइलों की समीक्षा की गई और 3,05,268 लोक शिकायतों का निवारण किया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.