एक पखवाड़े में दो ग्रहण, भारत में दिखेगा एक 

उज्जैन। खगोलीय घटना के तहत अगले एक पखवाड़े में दो ग्रहण होंगे, लेकिन 25 अक्टूबर को होने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

शासकीय जीवाजी राव वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने जारी विज्ञप्ति में बताया मंगलवार को (25 अक्टूबर) को होने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा। यह ग्रहण 02 बजकर 28 मिनट 03 सेकंड से प्रारंभ होगा।

इसका मध्यकाल 04 बजकर 30 मिनट 01 सेकंड एवं सांयकाल 06 बजकर 32 मिनट 01 सेकंड पर समाप्त होगा। यह ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, उत्तरी अटलांटिका महासागर, उत्तरी हिंद महासागर सहित भारत के अंडमान निकोबार दीप समूह तथा उत्तर पूर्वी भारत को छोड़कर शेष भारत में नजर आएगा।

उन्होंने बताया कि यहां स्थित वेधशाला में यह सूर्य ग्रहण देखने की व्यवस्था की है यहां ग्रहण का प्रारंभ सायंकाल चार बज कर 41 मिनट एक सेकंड की और मध्यकाल स्थिति सायंकाल पांच बजकर 38 मिनट पर होगी यहां पांच बज कर 53 मिनट पर सूर्यास्त होगा।

ग्रहण देखने वाले इस एक घंटे तक देख सकेंगे। वेधशाला में देखने के लिए सोलर फिल्टर युक्त चश्मों से ग्रहण दिखाने की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह अगले माह इस वर्ष का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को होगा और यह ग्रहण भारत में नजर आएगा और दोपहर 02 बजकर 38 मिनट 05 सेकंड से प्रारंभ होगा और इसका मध्यकाल दोपहर 04 बजकर 29 मिनट एक सेकंड तथा इसके मोक्ष काल 06 बजकर 19 मिनट 02 सेकंड रहेगा।

Leave a Reply