After Header-1

बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने जलवान नर्सरी इलाके में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था।

अभियान के दौरान एक स्थानीय आतंकवादी बांदीपोरा के शाहिद हुसैन भट को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दो हथगोले बरामद किये गये जिसे उसने धान के खेतों में छुपा रखा था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और उसे बांदीपोरा में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को निशाना बनाने युवाओं को आतंकवादी समूह में भर्ती करने का काम दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.