भ्रष्टाचार और नौटंकी की पार्टी है कांग्रेस-आप : भाजपा

नयी दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और नौटंकी के मामले में एक किस्म की पार्टी बताते हुए आज कहा कि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं हैं।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है।

आज जिस प्रकार के आम आदमी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है।

पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए। उन्होंने कहा, ‘‘आज कट्टर बेईमान पार्टियां ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार’ मना रही हैं।

पहले भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली कीजिए और जब प्रश्न पूछा जाए तो जश्न मनाईए। डॉ. पात्रा ने कहा, ‘‘ मैं मनीष सिसोदिया जी से ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था।

पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है।

Leave a Reply