प्लास्टिक पेन पर उत्तर लिखकर लाता था  छात्र

मैड्रिड।यहां के एक विश्वविद्यालय में कानून की किसी एक छात्र ने परीक्षा में चोरी का नायाब तरीका खोजा था। इतनी मेहनत करने के बाद भी कानून के प्रोफसर ने उसकी कारगुजारी पकड़ ली।

बाद में इस कानून के प्रोफसर योलांडा डी लुची ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की है। वैसे उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देने के बाद भी वह परीक्षार्थी कौन थी, इसे सार्वजनिक नहीं किया है और ना ही यह बताया है कि उन्होंने कब इस चोरी को पकड़ा है।
उनके द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक किसी एक छात्र ने परीक्षा के दौरान इसे आजमाया था। यह छात्रा अपने साथ प्लास्टिक के ढेर सारे पेन ले आया था। वह बार बार पेन बदलकर अपनी उत्तरपुस्तिका लिख रहा था। इसी वजह से स्वाभाविक तौर पऱ उसका आचरण अस्वाभाविक नजर आया था।

इन प्लास्टिक के पैनों को जब बहुत करीब से देखा गया तो पता चला कि इन पेनों पर किसी नुकीले पेन से उत्तर लिखे हुए थे। वह छात्र इन्हीं उत्तरों को इन पेनों से देखकर अपनी उत्तरपुस्तिका में उतारती जा रही थी। पेन के ऊपर लगे प्लास्टिक के आवरण में चारों तरफ बड़ी बारिकी से इन उत्तरों को लिखा गया था।

महिला प्रोफसर ने चोरी करने वाले छात्र से प्लास्टिक पर कैसे इतना बारीक शब्द लिख सकते हैं, उसकी जानकारी भी हासिल की है। परीक्षा देते वक्त उसके पास कुल ग्यारह ऐसे पेन थे और सभी में ऐसे उत्तर बड़ी सावधानी से लिखे गये थे।

महिला प्रोफसर ने इस किस्म के चोरी के लिए किये गये परिश्रम की प्रशंसा की है और कहा है कि बड़े ही साफ तरीके से अच्छी लिखावट से इन्हें तैयार किया गया था। एक पेन पर कौन सा उत्तर किस पेन में है, यह अलग से दर्ज था और उसी पेन के आधार पर परीक्षार्थी कलम बदल लेता था।

मजेदार बात यह है कि जिस परीक्षा में यह चोरी पकड़ी गयी वह क्रिमिनल प्रोसिड्यूरल कानून का विषय था। परीक्षा में चोरी पकड़ने के बाद भी महिला प्रोफसर ने कहा है कि यह भले ही चोरी हो लेकिन दरअसल एक किस्म की कला भी है, जिसमें इतनी सफाई से प्लास्टिक के ऊपर उत्तरों को पढ़ने लायक लिखा गया था।

Leave a Reply