ललन का आरोप, भाजपा के लिए काम कर रहे हैं पीके

पटना ।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन  ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) पर हमलावर रुख अपनाते हुए एक बार फिर आरोप लगाया कि  किशोर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

ललन ने  किशोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पीके अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर अलग-अलग पार्टियों के लिए काम करते रहे हैं।

जब वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आकर आफर दिया था कि वह अपनी पार्टी जदयू का विलय कांग्रेस में कर लें। उस वक्त मैं स्वयं वहां उपस्थित था।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किशोर अभी कुछ माह पूर्व कांग्रेस में जाकर अपना माल बेचना चाहते थे। कांग्रेस ने उनके माल को रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद वह मुख्यमंत्री कुमार से मिलने आए और कहा कि वह साथ काम करना चाहते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने किशोर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके पास भेजा। उसके बाद दिल्ली में उनके आवास पर किशोर आए और घंटों बातचीत की। किशोर के समक्ष दो शर्तें रखी उसके बाद से वह कभी आए ही नहीं।

उन्होंने कहा कि आज यह बात सभी जानते हैं कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि  किशोर ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा,  कुमार पर अब धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है, उनके वक्तव्यों में और उनके क्रियाकलापों में।

वह बोलना कुछ शुरू करते हैं और बोल कुछ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा हूं और उसी के साथ उन्होंने यह भी कह दिया कि मैने उनको (श्री कुमार को) कहा कि आप कांग्रेस में अपने दल का विलय कर लें। यह दोनों बातें कैसे संभव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.