After Header-1

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

नई दिल्ली l उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है ।

तबीयत खराब होने की वजह से मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अक्टूबर से लगातार उनकी तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उनका पूरा परिवार राजनीति में है।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी और उनका हालचाल जाना था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हॉस्पिटल पहुंचे थे और मुलायम सिंह यादव की तबीयत की जानकारी ली थी। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद से ही उनका पूरा परिवार हॉस्पिटल में मौजूद था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.