भारत जोड़ो यात्रा: ढोल की थाप पर जमकर थिरके दिग्विजय

भोपाल।भारत जोड़ो यात्रा में अलग ही नजर दिखा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ढोल की थाप में जमकर थिरके। उनके साथ यात्रा में शामिल अन्य नेताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।

इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट पर पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने स्वयं को 75 साल का युवक बताया है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस यात्रा के प्रभारी भी हैं और शुरू से ही उसमें शामिल हैं। शुक्रवार को यात्रा का दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर डांस किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश के नेताओं ने भी उनके डांस स्टेप को शेयर किया है।दिग्विजय सिंह ने भी अपने डांस का वीडियो स्वयं सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट में लिखा कि ‘कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल के साथ दौड़ते देखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.