आखिर किस काम आता था वनंत्रा रिसोर्ट में रखा पिंजरा

ऋषिकेश ।वनंत्रा रिसोर्ट में की छत में मिला एक बड़ा पिंजरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वनंत्रा रिजर्ट के मालिक और अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के कर्मचारियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने की बात लगातार सामने आ रही है।

रिजॉर्ट में काम करने वाले रुद्रप्रयाग निवासी एक युवक को पुलकित आर्य ने बंधक बनाया था। युवक को ऋषिकेश के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद हटवाल ने बंधन मुक्त कराया था।

वनंत्रा रिजॉर्ट में पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाले सबूत सामने आए। छत पर एक बड़ा जानवर को कैद करने वाला पिंजरा रखा था।

हैरानी की बात थी कि रिजॉर्ट में बड़ा जानवरों को कैद करने वाले पिंजरे का क्या काम था। पिंजरे के आसपास महंगी अंग्रेजी शराब की कई बोतलें जमा थी।

कई कर्मचारियों ने पुलकित आर्य के मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही है। ऐसे में छत पर बड़ा पिंजरा और आसपास शराब की बोतलें संदेह पैदा करती हैं।

रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी विवेक भारद्वाज और ईशिता भारद्वाज ने भी पुलकित आर्य के नशे की हालत में कर्मचारियों से मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही है।

ईशिता ने बताया कि अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता रिजॉर्ट में लड़कियां लाता था। इनमें कुछ लड़कियां कई बार आती थी तो कुछ नई लड़कियां भी होती थी।

Leave a Reply