विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे रामगढ़

हिंदू समाज की घटती जनसंख्या चिंता का विषय,हिंदू दो से अधिक बच्चे पैदा करें: मिलिंद परांडे

आज धर्म संकट में हैं,शोभायात्रा में हों रहें हैं पथराव:मिलिंद परांडे

रामगढ़: विश्व हिंदू परिषद् के रामजन्म उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के अंतरास्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का आगमन रामगढ़ ज़िला में हुआ। बैठक होटल लाॅ मैरिटल में हुआ। बैठक की शुरुआत दीप प्रवजलित तथा एकातमा मंत्र, विजय महामंत्र के साथ शुरू हुआ। बैठक मे मिलिंद परांडे ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा हैं 50000 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई पश्चिम बंगाल में भी ढाई हजार से ज्यादा स्थान पर शोभा यात्रा निकाली गई पूरा देश राममय वातावरण में बदल गया। एक सामान्य व्यक्ति को अपने जीवन कैसे जीना है उसे प्रभु श्री राम ने अपने जीवन में करके दिखाया प्रभु का जीवन अत्यंत सरल है, उन्होंने अपने लिए जीवन जिया ही नहीं उन्होंने जितना भी कष्ट सहा धर्म और समाज के लिए सहा,धर्म का अर्थ सिर्फ शोभा यात्रा तक ही सीमित नहीं है उसकी उपासना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, प्रभु श्री राम के आदर्श मुल्यों को अपने व्यक्तिगत जीवन में आत्मसात करना होगा। गवान के जीवन में देखेंगे तो आपको सभी चुनौतियों का समाधान दिखेगा। श्री परांडे ने कहा कि देश में हिंदुओं की घटती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है। और आने वाले समय में हिंदू की घटी हुई जनसंख्या, आने वाले समय में एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा,अब समय आ गया है की जनसंख्या के बारे में हिंदू सोचे बच्चों की संख्या को बढ़ाएं। आज धर्म संकट में है देश में धार्मिक कार्यक्रम शोभायात्रा में पथराव इसका बड़ा उदाहरण है। 2011 की जनसंख्या में हिंदू परिवारों द्वारा गैर हिंदू बताना इसका एक बड़ा संकेत है झारखंड और प्रदेश की जनजाति समाज धर्म की लड़ाई में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर लड़े है भगवान बिरसा मुंडा की मृत्यु मिशनरियो के जेल में हुई। अन्य धर्म के लोग हिंदू समाज को क्षेत्र जाति और अन्य विषयों पर कैसे षड्यंत्र करके बांटने के काम में लगे हैं,इसके लिए विधर्मी योजनाएं बना रहे है और इसके लिए उनका गिरोह की तरह एक बड़ा संगठन इसके लिए कार्य कर रहा हैं। प्रभु श्री राम ने वनवासी समाज के साथ मिलकर रावण का वध किया। झारखंड में मुर्शिदाबाद से बांग्लादेशियों का घुसपैठ हो रहा है,झारखंड में विधर्मियों के द्वारा जनजातीय समाज की लड़कियों के साथ षड्यंत्र के तहत विवाह करके जमीन पर कब्जा कर रहे हैं,यह एक बड़ा गंभीर विषय है, विदेशी लोग हमारे धर्म को नष्ट और समाप्त करने पर लगे हुए हैं हर राम भक्त को अब देश की चिंता करना अति आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा स्व कार्तिक उरांव ने कहा था कि जनजाति समाज से जो ईसाई मिशनरी बन चुके हैं उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र बिमल,क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम,प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र,प्रांत सह मनोज पोद्दार, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,प्रांत सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी कीर्ति गौरव,जिला मंत्री छोटू वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष अभय वर्मा, बजरंग दल संयोजक भागीरथ पोद्दार,अर्चना महतो, अनामिका श्रीवास्तव ,गीता मेहता,अशोक, राजेश अग्रवाल,जगत नारायण, संतोष सिंह, महेंद्र ठाकुर,विनोद जयसवाल,सनी महतो,राॅकी नायक,शिवा प्रजापति,प्रियंका कुमारी,गीता कुमारी,भानु देवी,सोनी कुमारी,पिंकी देवी,गुलाचो देवी,खुशबु देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.