After Header-1

हनुमान मंदिर में विजयदशमी के दिन खिचड़ी भोग का वितरण किया गया, शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया

कुजू ।सारूबेरा सर्किट हाउस के पास स्थित पुराना हनुमान मंदिर में विजयदशमी के दिन तय समय के अनुसार खिचड़ी भोग का वितरण विधि विधान के साथ पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण संपन्न करने के बाद, हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। बहुत से श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में खिचड़ी प्रसाद को ग्रहण किया और बहुत से लोग अपने घर ले गए। पूजा समिति के संरक्षक कुमार सिंह नई जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। विजयदशमी के दिन खिचड़ी भोग का प्रसाद वितरण किया गया हजारों श्रद्धालुओं के बीच, उसके बाद शांतिपूर्वक जुलूस बाल विद्या मंदिर तक उसके बाद वहां से होते हुए महतो टोला तक गया। जुलूस में स्त्री पुरुष नौजवान की भारी भीड़ थी और प्रशासन के लोग भी साथ-साथ चल रहे थे। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह संरक्षक नवल महतो,, राकेश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पारस महतो, सचिव प्रकाश महतो, कोषाध्यक्ष इंदल सिंह एवं तेज प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा, राजन कुमार, ओम सिंह राजपूत, राहुल कुमार, संजय कुमार, सुधीर सिंह पप्पू सिंह, राजन कुमार धनंजय सिंह, दिव्यांशु,प्रियांशु, मनोज श्रीवास्तव, अशोक प्रसाद, सहित सैकड़ो सरू बेड़ा कॉलोनी के सदस्य जुलूस में शामिल हुए। महिलाओं में रेखा देवी,बीना देवी कौशल्या देवी रीता देवी, बबीता देवी, पूनम देवी,पूनम कुमारी, किरण देवी, नेहा भारती, नैना भारती, सूर्यवंशी सलोनी स्नेहा सलोनी,श्रुति कुमारी, अनीता देवी, अनिता कुमारी, सहित सैकड़ो महिलाएं भी साथ चल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.