After Header-1

आबकारी नीति घोटाला: देश के कई ठिकानों पर ईडी का छापा

नयी दिल्ली। नई दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश भर में कई स्थानों पर तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। देश भर में बेंगलुरु सहित करीब 40 ठिकानों में छापेमारी चल रही है।

सूत्रों ने कहा कि ईडी द्वारा इस मामले में 10 दिनों के भीतर की गई एक और बड़ी कार्रवाई है। गत छह सितंबर को ईडी ने देश भर में कई ठिकानों पर इसी तरह की छापेमारी की थी। यह छापेमारी विभिन्नों राज्यों में 35 ठिकानों में की गयी थी।

इस महीने की शुरूआत में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इसी मामले के संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गाजियाबाद स्थित बैंक लॉकरों को खंगाला था।

इससे पहले उनके आवास पर लगभग 14 घंटे तक तलाशी अभियान भी चलाया गया था। सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गुरुवार को सिसोदिया ने भाजपा पर साजिश रचने और कथित वीडियो लाने का आरोप लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.