After Header-1

सांसद अब लाटू धाम जाएंगे

थराली।गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र के दौरे में संशोधन कर दिया गया है। अब वे खेता-मानमती जाने के बजाय लाटू धाम वाण जाएंगे।
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत 20 सितंबर को जिला मुख्यालय मे दिशा की बैठक में शिरकत करने के बाद 21 सितंबर को नारायणबगड़ तथा थराली में विकास कार्यों का जायजा लेते हुए रात्रि विश्राम ग्वालदम में करेंगे।
22 को सांसद ग्वालदम से चिड़िगा होते हुए देवाल पहुंचेंगे। यहां से वे अब खेता-मानमती क्षेत्र के जाने के बजाय हाटकल्याणी, उलंग्रा,कांडेई,ल्वाणी,मुंदोली,लोहाजंग,कुलिंग होते हुए लाटू धाम वाण जाएंगे।
लाटू धाम में पूजा अर्चना के  पश्चात आम जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे। इसके बाद सांसद रात्रि विश्राम थराली के वन विभाग के बंगले में करेंगे।
23 सितंबर को विकास कार्यों की जानकारी लेने के पश्चात विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.