After Header-1

प्रेमी ने गला रेत कर कर दी प्रेमिका की हत्या

300×250 ADS-1

नैनीताल। पुलिस ने लालकुआं अंजलि आर्य के लापता होने की गुत्थी को सुलझा लिया है। अजंलि के प्रेमी यामीन ने ही गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने प्रेमी व उसका साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सड़ा गला शव भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक  ने हल्द्वानी में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लालकुआं के मोटाहल्दू निवासी अंजलि आर्य विगत तीन अगस्त से लापता थी।

वह घर कालेज जाने के लिये निकली थी लेकिन जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और अगले दिन गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के लिये तीन टीमों का गठन किया। उसकी मोबाइल की लोकेशन व सीडीआर जांच की तो पता चला कि अंजलि ने अंतिम बार उधमसिंह नगर के पुलभट्टा बरा निवासी यामीन से बात की थी।

300×600 ADS-2

इसके बाद पुलिस ने पुलभट्टा पहुंचकर यामीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सख्ती के आगे यामीन ने सब राज उगल दिये। आरोपी ने बताया कि अजंलि से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। वह काफी अच्छे दोस्त बन गये। वह अकसर मिलते रहते थे।

इा बीव जब दोस्ती गहरी हो गयी तो अजंलि उस पर शादी के लिये दबाव बनाने लगी लेकिन यामीन इसके लिये राजी नहीं था। उसने योजना के मुताबिक अजंलि को सामान के साथ किच्छा बुला लिया। साथ ही यामीन ने अपने बहेड़ी उप्र निवासी अपने दोस्त सचिन सक्सेना को भी किच्छा बुला लिया।

यहां से दोनों अजंलि को शक्तिफार्म के जंगल में ले गये और यामीन ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर अजंलि का सड़ा गला शव भी घने जंगल से बरामद कर लिया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.