After Header-1

बलिया से भटक कर पिथौरागढ़ पहुंचा किशोर

पिथौरागढ़ । बलिया, उत्तर प्रदेश से भटक कर एक किशोर पिथौरागढ़ पहुंच गया। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ ने काफी प्रयास के बाद उसके परिजनों का पता लगाया। गत बुधवार को पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़का कुछ दिनों से बस्ते क्षेत्र में घूम रहा है।

जिसके परिजनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस पर एएचटीयू ने किशोर से पूछताछ की तो वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। टीम ने जांच पड़ताल और सुरागरसी कर परिजनों के बारे में जानकारी की। पता चला कि किशोर ग्राम सुल्तानपुर, थाना- रसड़ा, जिला बलिया का रहने वाला है।

टीम ने थाना रसेड़ा व गांव के प्रधान की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया। लड़के के पिता बाल चन्द ने बताया कि यह मेरा लड़का है। जिसकी उम्र 17 वर्ष है, जो भटककर वहां पहुंच गया है। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में किशोर की बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई। पुलिस ने लड़के के परिजनों को पिथौरागढ़ बुलाया है, ताकि उसे उनके सुपुर्द किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.