राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इसी हफ्ते शुरू होने वाला है एशिया कप 2022 । द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने का मतलब है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिये मंगलवार दुबई जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।  इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 शृंखला में भी भारत की कमान संभाल चुके हैं। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.