मंहगाई पर हल्ला बोल दिल्ली महारैली में जाएंगे पांच हजार से ज्यादा कांग्रेसी

देहरादून। दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के नेतृत्व में 5000 से अधिक कांग्रेसी शिरकत करेंगे। पहले यह महारैली 28 अगस्त को होनी थी।

रैली को सफल बनाने के लिए 22 अगस्त को प्रदेश पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के जिला-महानगर अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों की दो बैठक होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दूसरी बैठक में विधायक, पूर्व विधायक गण, एआईसीसी सदस्य, 2022 के विधानसभा विधानसभा प्रत्याशी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भांति पैर पसार चुकी है।

इस पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी ने जनता की कमर तोड कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है तथा उसकी जरूरतों को महसूस करती है।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 4 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली का आयोजन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.