After Header-1

तीर्थनगरी में पैर पसार रहा डेंगू, प्रशासन मौन

ऋषिकेश । तीर्थ नगरी क्षेत्र में डेंगू बीमारी अपना पैर पसरना शुरू कर रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन डेंगू के बचाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। शहर में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।  जिस कारण लोग भयभीत हो रहे हैं। शुक्रवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

इन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में एक सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या चार हो गई है। चन्द्रभागा निवासी 35 वर्षीय युवक और सर्वहारा नगर निवासी 50 वर्षीय एक महिला में डेंगू के लक्षण पाये जाने पर दोनों को उनके परिजनों ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां जांच में दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई। शहर में एक सप्ताह में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा चार पहुंच गया है। राजकीय अस्पताल एवं निजी नर्सिंग होम में लोग बुखार होने पर डेंगू की जांच भी करा रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक राम कुमार भारद्वाज ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐजिट मच्छर के काटने के मामलों में इजाफा हो सकता है। इसलिये सतर्कता बरतनी जरूरी है।

निगम की टीमें फगिंग में जुटीं

शहर में डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ने पर नगर निगम प्रशासन भी सजग है। मोहल्लों में दो टीमें फगिंग के साथ सफाई कार्य कर रही हैं। खासकर पानी जमा न हो इसके लिये बंद नालियां खोली जा रही हैं। दो दर्जन कर्मचारी अभियान में लगाये गये है।
 संदीप मल्होत्रा, सफाई निरीक्षक, नगर निगम ऋषिकेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.