After Header-1

बैटरी टेस्ट खेल प्रतियोगिता शुरू

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उद्दीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत विभिन्न आयुवर्गी में के प्रतिभागियों का बैटरी टेस्ट का आयोजन 08 अगस्त को विद्यालय स्तर पर किया गया।

जिसमें प्रत्येक आयुवर्ग में चयनित दो-दो छात्र, छात्राओं का वैसी टेस्ट 10 अगस्त को न्यायपंच स्तर पर किया गया जिसमें चारों न्याय पचायतों में विभिन्न आयुवर्गों में 271 बालक एवं 236 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

न्याय पंचायतों से चयनित बालक-बालिकाओं का 16 अगस्त को बैटरी टैस्ट का परीक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी, के. एस. टोलिया की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कालेज नारायण बगड़ के प्रागण में किया गया।

जिसके बैटरी टैस्ट के उपरान्त प्रत्येक बालक एवं बालिका वर्ग से 36-36 प्रतिभागियों का गया। चयन जिला स्तर के लिए किया खेल विभाग की गाइडलाइन के अनुसार 21 अगस्त को समस्त अभिभावक अपने पाल्यों‌ का बैटरी टैस्ट स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर में करवायेंगें।

ब्लाक स्तरीय बैटरी टैस्ट का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख यशपालसिंह नेगी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेशानन्द चन्दोला, सामाजिक कार्यकर्ता रवीन्द्र सिंह नेगी रामानन्द भट्ट, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह नेगी, ब्लाक क्रीड़ा प्रभारी मोहन गौड़, शारीरिक शिक्षक अनूप रावत, दीपक नेगी, भुवेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, प्रमोद बुटोला, संतोष फोनिया, भरत सिह नेगी, लखपत सिंह, अंशू बिष्ट, कुलदीप बोरा, इंदु तथा शिक्षकगण अजय नेगी एवं प्रदीप नेगी सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आये अभिभावकगण, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करनेवाले खिलाड़ी, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.