पेपर लीक मामले में निजी सचिव गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने शुक्रवार को सचिवालय के न्याय विभाग में कार्यरत सहायक निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह राणा निवासी जसपुर उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त ने गहन पूछताछ के बाद और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त मनोज जोशी(कोर्ट कर्मचारी) और गिरफ्तार निजी सचिव गौरव चौहान और गिरफ्तार अभियुक्त तुषार चौहान के माध्यम से दो अन्य अभ्यर्थियों को पेपर लीक कराने की बात विवेचना में पुष्टि हुई।

अभियुक्त द्वारा दो अभ्यर्थियों से 18-18 लाख में पेपर का सौदा तय किया गया था,जिसमे 3_ 3 लाख परीक्षा से पूर्व और 15_15 लाख परीक्षा के बाद तय हुए थे जिसकी लेनदेन जसपुर स्थित आवास पर हुई थी।

पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्य व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त गिरफ्तारी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.