After Header-1

ईडी ने हेराल्ड हाउस स्थित कार्यालय की फिर से ली तलाशी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने यंग इंडिया लिमिटेड के दिल्ली के हेराल्ड हाउस स्थित कार्यालय की फिर से तलाशी ली।

नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रही ईडी के फिर से कंपनी कार्यालय की तलाशी लेने की कार्रवाई की श्री गांधी ने कड़े शब्दों मे आलोचना करते हुए इसे पार्टी को आतंकित करने के लिए की गयी कार्रवाई बताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी ने तलब किया है जबकि संसद का अधिवेशन चल रहा है। वास्तव में वह 12 बजकर 20 मिनट पर वहां के लिए निकल चुके थे और उन्होंने अपनी हाजिरी भी लगा दी है।यह मोदीशाही चल रही है जो दिनोंदिन निचले स्तर पर गिर रही है। 

सूत्रों ने बताया कि जब ईडी की रेड चल ही रही थी इसी दौरान  खड़गे भी हेराल्ड हाउस पहुंच गये थे। ईडी ने बुधवार को यंग इंडिया के कार्यालय को सील करने से पहले ही मंगलवार को हेराल्ड हाउस और हेराल्ड हाउस पत्र समूह के कई जगहों पर स्थित कार्यालयों पर छापे मारे थे।

खड़गे ने कहा था कि नेशनल हेराल्ड के कई कार्यालयों पर ईडी के छापे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था और इससे पहले श्री गांधी से यहां ईडी मुख्यालय पर पांच दिनों तक 50 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की गयी थी। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के कार्यालय पर ईडी के छापे के खिलाफ हेराल्ड हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.