After Header-1

नदी में फंसे कार सवार लोगों के लिए देवदूत बना एसडीआरएफ

देहरादून । सोमवार की देर रात बीन नदी में तीन जनमानस के साथ वाहन फंस गया। ऐसे में देवदूत बनकर पहुंचे उत्तराखंड के राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों द्वारा जान हथेली पर रखकर सभी को सुरक्षित बाहर निकालना रियल लाइफ का रियल सीन बन गया।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने मंगलवार सुबह बताया कि मानसूनी वर्षा के कारण देहरादून जनपद के ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान एक कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए।

यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। सोमवार/मंगलवार मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एसडीआरएफ को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद उनकी रेस्क्यू टीम पोस्ट ढाल वाला से तत्काल मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों लोगों का बचाव करने के उपरांत रस्सों के सहारे कार को किसी तरह से बाहर निकाला।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.