संजय राउत को ईडी ने भेजा नया समन

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को धनशोधन के एक मामले में  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  समन जारी कर मुंबई में 27 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिये हैं।राउत के संसद सत्र का हवाला देते हुए बुलावे छुट दिए जाने को कहने के बाद केन्द्रीय एजेंसी ने नए सिरे से समन जारी किया है।

इससे पहलेराउत के वकीलों ने समन पर लिखित प्रतिक्रिया के साथ मुंबई में ईडी अधिकारियों से मुलाकात की और अगस्त के पहले सप्ताह के बाद का समय मांगा था। सूत्रों ने बताया कि राउत ने मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय में एजेंसी के समक्ष पेश होने में असमर्थता व्यक्त की, क्योंकि वह संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.