After Header-1

पत्नी का कातिल पति निकला

300×250 ADS-1

हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात पति पत्नी का आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद विवाद इतना बड़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

300×600 ADS-2

वहीं इस मामले में खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पत्नी की हत्या का आरोपी बबलू पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम डुम्मनपुरी थाना खानपुर उम्र 35 है और आरोपी ने ही खुद थाने आकर हत्या की सूचना दी कि उसके द्वारा अपनी पत्नी सुशीला देवी उम्र 34 वर्ष की पारिवारिक विवाद के कारण रात्रि मे गला दबाकर हत्या कर दी गई।

जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके आरोपी बबलू को लेकर उसके आवास पहुची जहा उसकी पत्नी सुशीला देवी मृत पड़ी मिली जिसके शरीर पर गले में उसकी चुन्नी बंधी मिली, सूचना पर मृतका सुशीला देवी के भाई सुशील एवं उनके पिता बारू सिंह निवासी जमालपुर कनखल भी मौके पर आ गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.