After Header-1

कंगना के लुक से प्रभावित हुयी तमन्ना भाटिया

300×250 ADS-1

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में उनके लुक से  अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बेहद प्रभावित हुयी है।

300×600 ADS-2

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

हाल ही में कंगना रनौत ने इमरजेंसी फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्हें इंदिरा गांधी के रूप में देखा जा सकता है। तमन्ना भाटिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म इमरजेंसी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘ब्लडी ब्रिलियंट’ ।इसके अलावा उन्होंने तीन पॉंिपग आई की इमोजी भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने इसे कंगना रनौत को भी टैग किया है। गौरतलब है कि कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। यह फिल्म 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को छुएगी। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगायी थी। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.