जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

नयी दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी।क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से  आबे को नजदीक से गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गये। भारत ने आबे के निधन पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी के आबे बहुत करीबी मित्र थे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान स्वरूप नौ जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। आबे के सम्मान में नौ जुलाई को सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी समारोहों का आयोजन नहीं होगा। श्री मोदी के श्री आबे बहुत करीबी मित्र थे।

गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्री गांधी ने ट्वीट किया ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री  आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

अधिकारियों ने  आबे के निधन की पुष्टि कर दी

डॉक्टरों के अनुसार आबे के शरीर में जीवन के लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें जीवित करने की कोशिशें जारी रहीं। देश के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अपने सरकारी कार्यक्रम रद्द करके तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आबे के उपचार की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें भारी मन से राष्ट्र को इस बारे में अवगत भी कराया।  छह घंटे की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और अधिकारियों ने  आबे के निधन की पुष्टि कर दी।

Leave a Reply