जंगल में ले जाकर महिला से  किया सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाली महिला को तीन युवक मजदूरी कराने के बहाने जंगल में ले गए। महिला को डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद महिला को अकेला छोड़ कर फरार हो गए।

पीड़िता ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय महिला मजदूरी का काम करने के लिए 3 जुलाई को औरंगाबाद स्थित आम के बाग में गई थी। दोपहर के समय काम निपटा कर चलने की तैयारी कर रही थी।

तभी ग्राम हजाराग्रंट निवासी पीरु पुत्र सीदा, वाजिद पुत्र शौकत व अब्दुल पुत्र नन्ना मिले। तीनों दो मोटरसाइकिल में सवार थे। पीरु ने उसे अपने आम के बाग में काम करने के लिए बोला इसके बदले में 500 रुपए मजदूरी देने की बात कही। महिला ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया।

अब्दुल व वाजिद एक मोटरसाइकिल में सवार थे। पीरु ने उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद वह जंगल की तरफ जाने लगे तो महिला ने विरोध किया पर वह चलती मोटर साइकिल से कूदने की हिम्मत नहीं कर सकी। जंगल में सुनसान क्षेत्र में ले जाकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे जंगल में छोड़ कर आ गए। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.