अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

नैनीताल। अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अल्मोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईंटों से भरा एक ट्रक रविवार देर रात को हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा था। ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे। अल्मोड़ा के बाड़ेछीना के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा।

जिला नियंत्रण कक्ष को दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरियापानी में तैनात राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को मौके के लिये रवाना किया गया। दोनों ने टीमों ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य संचालित किया और ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। मृतक की पहचान बागेश्वर जनपद के बिलखेत निवासी पंकज धपोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक कूद कर जान बचाने में कामयाब रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.