OCTAVE FESTIVAL OF NORTH EAST का आगाज, लोक संस्कृति को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार : तीरथ सिंह रावत

पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों ने लोक संस्कृति की अद्भुत मिशाल पेश किया 

श्रीनगर। श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान में “उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था” द्वारा आयोजिय कार्यक्रम “OCTAVE Festival of North East” का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देगी। तीरथ ने कहा कि इससे मौजूदा समय में लोग एक दूसरे की संस्कृति को समझें। यही सबसे महत्वपूर्ण है।

तीरथ ने कहा कि अनेकता में एकता लोक संस्कृति में ही देखने को मिलती है। इससे हमारी संस्कृति समृद्ध होगी। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों द्वारा पेश किए गए लोक संस्कृति की प्रशंसा की और कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में सब कुछ है। हमें समझने की जरूरत है। कला संस्कृति के क्षेत्रों में यहां के सभी राज्य काफी आगे है।

अन्य राज्यों को पूर्वोत्तर से बहुत कुछ सिखने और समझने की आवश्यकता है। वास्तव में यही सबसे बड़ी ताकत और पहचान है।

यह कार्यक्रम हमारे लिए विशेष रूप से नौजवान एवं विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति से साक्षात्कार का अवसर है।

यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों जिनमें असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैण्ड, सिक्किम, मणिपुर लोकसंस्कृति पर आधारित था।

भारत देश विविधताओं से भरा देश है । यहां पर भिन्न भिन्न खान-पान भाषा-संस्कृति है फिर भी अनेकता में एकता का देश है।

इस कार्यक्रम में भी हमारे पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति का संयुक्त संगम अदभुतता के साथ दिखाई दिया जिसमें विभिन्न परिधानों की कला का विभिन्न नृत्य नाट्यों के साथ सुन्दर मेल विशेष है ।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , मण्डल अध्यक्ष  गिरीश पैन्यूली , संस्थान के निदेशक, कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी गणमान्यजन साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.