शराब पीकर लड़कियों को छेडऩा पड़ा भारी, जाना पड़ा जेल

नैनीताल। खैरना में शराब पीकर वाहन चलाना और हुड़दंग करने पर पुलिस ने एक वाहन चालक को जेल भेज दिया, साथ ही उसके वाहन को सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार को सूचना मिली की एक हौंडा कार में दो व्यक्ति शराब पीकर निगलाट के पास राह चलती लड़कियों के साथ बदतमीजी और हुड़दंग मचाते हुए खैरना की तरफ आ रहे हैं।
इस पर पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान चलाकर वाहन संख्या यूके02ए-4344 को पकड़ लिया। वाहन में चालक नवीन खोलिया पुत्र मदन खोलिया निवासी मंडलसेरा जनपद बागेश्वर व उसके साथी नवल जोशी पुत्र जय दत्त जोशी निवासी बागेश्वर शराब के नशे में धुत मिले।
चालक को एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया व दूसरे व्यक्ति का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.