मार्ग बंद होने से फंसे यात्रियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

बडक़ोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण यमुनोत्री क्षेत्र में फंसे तीर्थ यात्रियों ने जानकीचट्टी में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रियों कहा कि उन्हें यहां से शीघ्र निकाला जाए।
गत बुधवार शाम को भारी बारिश के कारण रानाचट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच में यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंसने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था।
जिसे एनएच ने गुरुवार शाम को छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह को मार्ग के फिर धंसने पर बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया।
मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोलने का कार्य किया जा रहा है। छोटे वाहन तो आ जा रहे लेकिन बड़े वाहन बीते तीन दिनों से राना चट्टी, हनुमान चट्टी एवं जानकी चट्टी में फंसे हुए हैं। यमुनोत्री की और इन क्षेत्रों में फंसे यात्री मार्ग के खुलने इंतजार कर रहे हैं। मार्ग न खुलने पर यात्रियों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

Leave a Reply