After Header-1

बर्ड फ्लू से 11 साल के बच्चे की मौत ,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरियाणा में बर्ड फ्लू से एक बच्चे मौत की पुष्टि की है।
बच्चा गुरुग्राम का रहने वाला था जिसे 2 जुलाई को बुखार, खासी, सांस लेने की तकलीफ के लक्षणों के साथ एम्स में भर्ती किया गया था।
इलाज के दौरान एम्स में बच्चे की मौत 12 जुलाई को हो गई थी। 13 जुलाई को बच्चे के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया। एच5एनएक्स फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट 16 जुलाई को एम्स के पास पहुंची थी, जिसके बाद गुरुग्राम प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। बच्चे के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि अभी गुरुग्राम में बर्ड फ्लू का कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है। एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ने 10 किलोमीटर के दायरे में निगरानी बढ़ा दी है और इससे निपटने के सभी उपाय किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.