यमुनोत्री में सिर पर पत्थर लगने से महिला यात्री की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड और भैरव मंदिर के बीच अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौत हो गई।
जानकीचट्टी तैनात डॉक्टरों ने महिला यात्री को मृत घोषित कर शव को नौगांव सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के समय शकुन्तला बाई बाबूराव रिन्डे पत्नी बाबूराव रिन्डे, उम्र 55 वर्ष जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रही थी। भंडेलीगाड से भैरव मंदिर वाले रास्ते पर जाते वक्त अचानक पहाड़ी से बड़ा चट्टानी पत्थर आ गिरा और सीधे महिला के सिर पर लग गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के जवान उसे तत्काल जानकीचट्टी में तैनात डॉक्टरों के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नौगांव सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

Leave a Reply