बदरीनाथ के लिए पंजीकरण अग्रिम आदेश तक बंद

सभी धामों के स्लॉट 25 मई तक फुल होने के चलते सभी धामों के पंजीकरण किए बंद

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के तहत सभी धामों के स्लॉट 25 मई तक फुल होने के बावजूद ऋषिकेश में प्रशासन की ओर से सिर्फ बदरीनाथ के पंजीकरण किए जा रहे थे।
लेकिन बुद्धवार की सुबह बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार की ओर से धामों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने के साथ-साथ दर्शन के लिए स्लाट की व्यवस्था लागू की गई है।
पंजीकरण के दौरान श्रद्धालु को दर्शन की तिथि का शेड्यूल जारी किया जाएगा। उसी के अनुरूप श्रद्धालु धाम के दर्शन कर सकता है। लेकिन धामों पंजीकरण के स्लॉट फुल होने होने के चलते सभी धामों के पंजीकरण अग्रिम आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
एथिक्स इन्फोटेक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम अनंत के मुताबिक यात्री पंजीकरण के सभी ऑफलाइन सेंटर में पंजीकरण अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है।
जिनमें ऋषिकेश व हरिद्वार सहित कुल 20 सेंटर शामिल हैं। लेकिन फिलहाल ऑनलाइन पंजीकरण जारी रखा गया है। उप जिलाधिकारी व यात्रा नोडल अधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 25 मई तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है।
ऋषिकेश में पंजीकरण कार्यालय की ओर से बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा रहे थे। जिसके बाद श्रद्धालु सीधे धाम के लिए रवाना हो रहे थे।
जिसके चलते धामों और रास्ते में भीड़ होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। वर्तमान हालात को देखते हुए बदरीनाथ के लिए भी पंजीकरण बंद कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.