After Header-1

बस का ब्रेक फेल,10 घायल, चारधाम से लौट रही थी मध्यप्रदेश की बस

देहरादून।

मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा से लौट रही एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गए।

दस यात्री घायल भी हुए हे। यह हादसा ऋषिकेश के कौड़ियाला के पास हुआ है। चालक ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है।

ब्यासी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के चारधाम यात्रियों को लेकर एक बस ऋषिकेश की ओर लौट रही थी। बस में 30 तीर्थयात्री सवार थे। कौड़ियाला के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। चालक मोड आने से पहले बस को पहाड़ की तरफ ले गया, जिससे बस पहाड़ से टकराकर रुक गई, लेकिन अचानक टक्कर लगने से बस में सवार दस तीर्थयात्री घायल हो गए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.