बेस परिसर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के आयुष विंग में लटका ताला

अल्मोड़ा । बेस अस्पताल परिसर स्थित आयुर्वेदिक विभाग आयुष विंग में इन दिनों ताला लटक गया है। आयुष विंग में ताला लटकने से यहां उपचार को पहुंच रहे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

दरअसल बेस अस्पताल परिसर स्थित आयुर्वेदिक विभाग आयुष विंग में तैनात डाक्टर का सरकार के आदेश के बाद अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है।

जिस कारण माह भर से आयुष विंग में ताला लटक गया है। डॉक्टर नहीं मिलने से यहां पहुंच रहे मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे खासकर दूर-दराज से पहुंच रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं उपचार के लिए मरीजों को दूसरे अस्पताल में भटकना पड़ रहा है। मरीजों ने जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की मांग की है।

प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह भैंसोड़ा का कहना है कि विभाग आयुष विंग में डॉक्टर अटैचमेंट पर थे।

सरकार के आदेश के बाद अटैचमेंट पर तैनात डॉक्टर मूल स्थान पर चले गए है। जिस कारण इन दिनों आयुष विंग बंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.