त्रिपुरा : भाजपा विधायक के भाई तृणमूल कांग्रेस में शामिल, मुख्यमंत्री विप्लव पर लगाया आरोप

अगरतला। त्रिपुरा भाजपा के विधायक डॉ. दिलीप दास का छोटा भाई तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। धीरज दास ने मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव पर  आरोप भी लगाया है। भाजपा विधायक के भाई धीरज दास के पिछले चार साल से भाजपा से जुड़े थे। धीरज दास कुमारघाट में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ तृणमूल में शामिल हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देव ने शनिवार को एक चाय बागान का दौरा किया और धलाई जिले के कमालपुर में एक रैली को संबोधित किया। जहां शिक्षा विभाग ने कॉलेज के छात्रों को मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने के लिए 40 अंक प्रदान करने का लालच दिया।

इसके बावजूद भी रैली बेअसर रही और श्री देव ने जब अपना भाषण शुरू किया तो वहां मौजूद लोग सभा छोड़कर चले गए।  भौमिक ने कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों में राज्य ने सोशल मीडिया और मीडिया पर भाजपा और उसके नेताओं के बड़े बड़े दावों के अलावा कोई विकास नहीं देखा है।

पार्टी ने भ्रष्टाचार, नौकरशाही सरकार को संस्थागत रूप दिया है, अपराधियों और असामाजिक लोगों को प्रोत्साहित किया है, लोकतांत्रिक संस्थानों को ध्वस्त किया है और सरकारी खजाने को लूटा है।

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा मनरेगा में हुए कथित करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच की मांग की। क्योंकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से 230 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया था।

इस बीच भाजपा ने श्री भौमिक के दावे का खंडन किया और कहा, ‘‘धीरज दास कभी भाजपा के साथ नहीं रहे थे। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। अब, जो कोई भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होता है, वह या तो कांग्रेस या अन्य पार्टियों से होता है, लेकिन भाजपा से नहीं।

Leave a Reply