After Header-1

‘असानी’ तूफान को लेकर बंगाल सरकार ने मछुआरों और किसानों को किया सतर्क

कोलकाता। असानी तूफान को लेकर बंगाल सरकार ने मछुआरों और किसानों को सतर्क कर दिया है।पश्चिम बंगाल सरकार ने यह परामर्श मौसम विभाग की उस चेतावनी को लेकर जारी किया, जिसमें कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में असानी तूफान उठा है और अगले 24 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि यह मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के कारण ओडिशा, आंध्र और गांगेय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 10 मई से अगली सूचना तक समुद्र और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर नहीं जाने की सलाह दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से के तटीय जिलों में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

राज्य के कृषि विभाग ने रविवार को एक चेतावनी नोटिस जारी कर किसानों से कहा है कि या तो अपने धान, जूट और अन्य कृषि उत्पादों को काट लें या तूफान से होने वाले नुकसान से उन्हें सुरक्षित करने के लिए कदम उठा लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.