दीपक बाली बने आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून । दीपक बाली आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इसकी घोषणा आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में की।

विस चुनाव के दौरान वह काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी भी रहे। पार्टी प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है। कहा कि हमें चुनाव में हारने का गम नहीं है लेकिन आप पार्टी ने जो मेहनत विस चुनाव में की है इससे ज्यादा मेहनत भविष्य में करेगी और लगातार काम की राजनीति पार्टी करती रहेगी।
पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस उम्मीद पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया।

कहा कि आप पार्टी का कार्यकर्ता कभी भागता नहीं है वो जीतता है और सीखता है। वो एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कार्यकर्ता के रुप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे।

कहा कि आप पार्टी आगामी निकाय चुनावों को पूरी ताकत से लड़ेगी। चंपावत उपचुनाव के लिए भी आपसी चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.