पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

नई टिहरी। पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम को फसल को नष्ट कर भूस्वामी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
थाना थत्यूड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मूंगलोड़ी में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, एसओ थत्यूड़ मनीष नेगी पुलिस टीम के साथ तीन किमी पैदल चलकर ग्राम मूंगलोड़ी पहुुंचे। जहां 0.02 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप की जा रही अफीम की फसल को नष्ट किया।

पुलिस ने पटवारी औतंड़ भीमदत उनियाल, पटवारी थत्यूड़ गिरीश भट्ट व स्थानीय ग्राम प्रधान राहुल वैद्य को मौके पर बुलाया व भू-अभिलेखों के आधार पर भूस्वामी सीताराम पुत्र उत्तम सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अफीम की फसल की कीमत लगभग एक लाख 35 हजार आंकी गई है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसएसपी ने टीम को नगद 2500 रूपये इनाम देने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.