After Header-1

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब , अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब हो गई।गोपाल दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनके सहायक महंत कमल नयन दास ने  यह जानकारी दी। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।श्रीराम जन्मभूमिक तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष है गोपाल दास।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि महंत दास को दोपहर 12.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें गंभीर किडनी की समस्या है। अस्पताल पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया, उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बना रहे ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास चेयरमैन हैं। इससे पहले भी उन्हें नवंबर 2020 मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, अक्टूबर 2021 में भी उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.