गांव में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिलने से सशक्त होंगी पंचायतें: सतपाल महाराज

देहरादून । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महात्मा गांधी के रामराज्य का स्वप्न तभी पूरा होगा जब पंचायतें सशक्त और आत्म निर्भर होने के साथ-साथ सुदूर गांव में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पायेगा।

सतपाल ने स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सभी जनपदों से आये पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की मजबुत ग्राम सभा ‘अमृत काल में सिद्वि का संकल्प’ के माध्यम से ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की दिशा में आगे बढ़ने में समर्थ होगी।

उन्होंने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य-2030 के एजेण्डे की प्राप्ति में भी पंचायतों की महति भूमिका है। पंचायतें जितना अधिक सशक्त होंगी, सतत् विकास लक्ष्य के उद्देश्यों को हासिल करने की राह उतनी ही आसान होगी।

मंत्री ने राज्य के समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास से अनुरोध किया कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशनों के मामले में न्यूनतम आय सीमा को बढ़ाकर 6000 रूपये करें, ताकि पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर, राष्ट्रीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के अन्तर्गत, दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के अन्तर्गत राज्य की 05 ग्राम पंचायतों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.