After Header-1

रूस के वैज्ञानिक संस्थान में लगी आग,छह की मौत

मॉस्को। रूसी एयरोस्पेस रक्षा बलों के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य झुलस गये हैं। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया कि गुरुवार को हुए इस हादसे में 30 लोग झुलस गये, जिनमें से छह की मौत हो गयी। एक अन्य सूत्र ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 07:33 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

मीडिया ने बताया कि त्वेर स्थित रूसी रक्षा मंत्रालय के एक वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में प्रशासनिक भवन के एक परिसर में गुरुवार को आग लग गयी।

संस्थान के अंदर से कर्मचारियों को निकाल लिया गया है और आग को 2,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र के बाहर फैलने से रोक दिया गया। शहर के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.