लोकसभा अध्यक्ष से मिलीं ऋतु

देहरादून। दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से ऋतु खंडूडी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की । दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
ऋतु ने ओम बिड़ला को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।
वहीं दोनों की बीच 9 अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.